फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नशे में प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने धुना तो दो मंजिला भवन से कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना के हाफिजपुर में एक युवक को फेसबुक पर प्यार हुआ। प्रेमी जब प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो इसकी भनक प्रेमिका के घर वालों को लग गई। घर वालों ने प्रेमी को छत पर जमकर पीटा। इसी बीच प्रेमी डर के मारे दो मंजिला इमारत से कूद गया, इससे उसका पैर टूट गया। जानकारी मिलते ही युवक को पुलिस ने रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



बलिया निवासी तुषार सिंह को चिरैयाकोट की एक युवती से फेसबुक पर प्यार हो गया था। दो महीने की फेसबुक बातचीत के बाद युवती से मिलने गए युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। वहीं युवक डर के मारे दो मंजिले मकान से कूद गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी घायल का इलाज चल रहा है। तुषार प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा तो गलती से युवती की मां के पास पहुंच गया। जिस पर युवती के परिजनों की नजर उस पर पड़ गई। देखते ही देखते वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने प्रेमी तुषार की जमकर धुनाई शुरू कर दी। प्रेमक इतना डर गया कि उसने भागने के लिए दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। वहीं युवती के परिजनों ने तुषार को घायल को तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुषार को रानीपुर सीएससी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया

इस मामले में क्षेत्राधिकार अजय विक्रम सिंह ने बताया कि तुषार अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लेकिन नशे की हालत में वह युवती की मां के पास पहुंच गया। परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है जिसके आधार पर जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें