तहसील दिवस पर मंगलवार को रिजस्ट्रेशन कराने पहंुचे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायत का निस्तारण कराने तहसील दिवस पर पहंुचे 83 लोग अपने मामले को दर्ज नहीं करा पाए।
रजिस्ट्रेशन के लिए महज एक काउंटर ही बनाया गया गया था। इसके चलते पंजीकरण होने में काफी विलंब हो रहा था। उधर, जिलाधिकारी से न मिल पाने वालों में सहरोज गांव प्रेमचंद भी था। उसके पिता धर्मू का निधन दस वर्ष पूर्व हो गया था। लेकिन अभी उसकी वरासत नहीं दर्ज हो पाई है। पिछले तहसील दिवस पर उसने प्रार्थनापत्र दिया था।
उधर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील पर तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान 108 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया साथ ही 100 मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने पिछले तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की।