फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर गैस गोदाम सील

Mon, 03 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के डोमनपुरा हिब्बा में रविवार को मोहल्लेवासियों द्वारा गैस सिलेंडर की घटतौली पकड़े जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिलापूर्ति विभाग और बाटमाप विभाग ने लोगों द्वारा जब्त गैस सिलेंडर को थाने लाकर इसकी तौल की।
विज्ञापन



जिसमें सिलेंडर का तौल कम पाया गया। इसकी सूचना जिलापूर्ति अधिकारी को दी गई। साथ ही घटतौली में एजेंसी के खिलाफ चालान किया गया। जिलापूर्ति अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट माता पोखरा स्थित मऊ गैस एजेंसी पहुंचे वहां पर रिकार्ड में कुछ गड़बड़ी मिलने के बाद गोदाम को सील कर दिया। साथ ही इंडियन आयल कंपनी को गैस एजेंसी पर कार्रवाई करने की लिखित शिकायत की।


रविवार को डोमनपुरा हिब्बा में सभासद मुहम्मद अतहर ने गैस सिलेंडर में घटतौली पकड़ी थी। इसके बाद गैस एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए दक्षिणटोला थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू को लिखित शिकायत की थी। मोहलेवासियों की तहरीर के बाद पुलिस ने सोमवार को मोहल्ले में पहुंचकर ट्राली सहित सभी सिलेंडर जब्त कर लिए।
विज्ञापन



मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को डीएम के निर्देश पर जिलापूर्ति विभाग और बाटमाप विभाग डोमनपुरा हिब्बा मोहल्ले में पहुंचा। थाने से सिलेंडर गैस को मंगाकर उसका वजन किया। सिलेंडर में गैस कम मिली।


जिलापूर्ति अधिकारी वीके सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू ने  माता पोखरा स्थित मऊ गैस एजेंसी गोदाम पर पहुंचकर रिकार्ड और सिलेंडर का मिलान किया। 94 गैस सिलेंडर कम मिले। इसपर जिलापूर्ति अधिकारी वीके सिंह ने गोदाम को सील करा दिया।


जिलापूर्ति अधिकारी वीके सिंह ने इस संबध में बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। गैस घटतौली के संबध में एजेंसी पर कार्रवाई के लिए इंडियन आयल कंपनी को लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें