फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कलम की पूजा कर कायस्थबंधुओं ने भगवान चित्रगुप्त को पूजा

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित चित्रगुप्त मंदिर में श्री चित्रगुप्त पूजा में हवन करते कायस्थ बंधु। संव
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा और जन्मोत्सव का पर्व बुधवार को मनाया गया। इस पावन अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने एकत्र होकर भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कलम-दवात की पूजा कर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर में सबसे पहले कथा हुई। जिसके बाद सभी कायस्थ बंधुओं ने कलम दवात की पूजा किया। इसके बाद सभी ने हवन किया। पूजन-अर्चन के उपरांत सभी ने भगवान चित्रगुप्त के बताए मार्ग पर चलने और समाज को संगठित व शिक्षित करने का संकल्प लिया। इस दौरानरवीन्द्र लाल श्रीवास्तव, रामजन्म लाल श्रीवास्तव, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें