फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज आवाज में डीजे बजाने से बच्ची हुई थी बेहोश, अब दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली नगर में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने डीजे संचालक अनीश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उपनिरीक्षक ने बताया कि नवरात्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान डीजे संचालक अनीश कुमार द्वारा अन्धा मोड़ भीटी के पास अधिक तीब्र ध्वनि से डीजे का संचालन किया गया, जिससे आने-जाने वाले राहगीर और स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बताया कि नियम को ताक पर रखकर डीजे को इतना तेज आवाज में बजाया गया कि तेज आवाज के कारण एक बच्ची बेहोश हो गई और कई लोगों का हृदयघात होते-होते बचा। बताते चले कि संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। इस बाबत शहर कोतवाल प्ररमेंद्र सिंह ने बताया कि डीजे संचालक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें