फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: व्यापार मंडल की बैठक में बंदरों और निराश्रित पशुओं की मुद्दा उठा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को शहीद चौराहा स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें व्यापारियों ने बंदर और निराश्रित पशुओं का मुद्दा उठाया। तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने अध्यक्षता की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। स्थानीय स्टेशन पर गरीब नवाज और मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस के स्टॉपेज की भी मांग की गई। बैठक में जगदीश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर फुटकर और छोटे दुकानदारों को राहत पहुंचाई है। व्यापार के सिलसिले में क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी सूरत, न्यू जलपाईगुड़ी, जयपुर, अजमेर आदि शहरों में जाते हैं। स्थानीय स्टेशन पर मुजफ्फरपुर, सूरत और किशनगंज से अजमेर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न होने से ट्रेन से यात्रा करने वालों को मऊ और आजमगढ़ जाना पड़ता है। व्यापारियों ने मांग की स्थानीय स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव दिया जाए। गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन का किशनगंज से न्यू जलपाईगुड़ी तक विस्तार दिया जाए। व्यापारियों ने कस्बे में बंदरों के उत्पात की समस्या उठाई। कहा कि बंदरों के आतंक से व्यापारी, छोटे दुकानदार परेशान हैं। सैकड़ों की संख्या में बंदर घरों के सामान और कपड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मांग की कि बंदरों को कस्बे से बाहर किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि निराश्रित पशुओं के चलते व्यापारियों का ज्यादा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बंदर फल और सब्जी के ठेले को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे व्यापारी परेशान हैं। व्यापारियों ने स्थानीय रोडवेज, शहीद चौराहा पर महिला यात्रियों की समस्या को देखते हुए यूरिनल बनाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि समस्या के बाबत पहले भी उच्च अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में अनमोल साहू, मनोज कश्यप, सिद्धू कमल चौरसिया, जीवन मौर्य, शिवकुमार गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विनोद, विवेक आदि सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें