फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 35 घंटे बाद आई जांच कमेटी की रिपोर्ट, शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। जिले के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक पर लगे छेड़खानी और शिक्षिका पर दुर्व्यवहार के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम ने शुक्रवार की शाम रिपोर्ट दे दी। रिपोर्ट मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया।
आरोपी शिक्षक को पहले ही निकाल दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को छात्राओं के विरोध के बाद तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन

कमेटी में शहरोज के राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना पांडेय, सुलातनीपुर राजकीय बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक लल्लन सिंह यादव और नदवल राजकीय बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुन्ना प्रसाद ने इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम सौंपी।
विज्ञापन

इसमें गलती मिलने पर सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बताया कि इस मामले में जांच के बाद दो सदस्यीय आंतरिक समिति बनाई गई है, जिसमें प्रबंध समिति के सदस्य और कॉलेज की प्रवक्ता शामिल हैं, जिनके द्वारा काॅलेज में छात्राओं और शिक्षकों के बीच सामंजस्य स्थापित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें