कस्बा में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए गुरुवार को विधि विधान से पूजन-अर्चन कर विसर्जन जुलूस निकाला गया। नगर भ्रमण के बाद दोहरीघाट के लिए प्रस्थान किया। लोगों ने नम आंखों से मां की प्रतिमाओं को विदा किया।
मधुबन मोड़ की बड़ागांव दुर्गा पूजा समिति के जुलूस में हाथी, घोड़ा के साथ युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वहीं कस्बा घोसी में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के अवसर पर युवा आकिब सिद्दीकी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सबको जलपान कराकर सौहार्द की मिसाल पेश की।
घोसी नगर के बड़ागाव में महाशक्तिदल द्वारा स्थापित दुर्गा मूर्ति, मधुबनमोड़ स्थित बड़ागांव दुर्गा प्रतिमा, कस्बा बाजार में स्थापित दुर्गा प्रतिमा, मझवारा मोड़ के पास स्थापित दुर्गा प्रतिमा, बड़ागांव बाजार में जानकी मंदिर के सामने स्थापित दुर्गा प्रतिमा, बड़ागांव राजभर बस्ती स्थित दुर्गा प्रतिमा के साथ अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन विधिविधान के साथ दोहरीघाट के लिए प्रस्थान किया।
भी जुलूसों के आगे आगे युवा जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व पीएसी चल रहे थे। इस अवसर पर कैलाश निषाद, राजीव रस्तोगी, गोपाल निषाद, सुखसागर निषाद, मुन्ना गुप्ता, आकिब सिद्दीकी, प्रशांत गौड़, रामचंद्र आदि शामिल थे।
भीटी स्थित तमसा नदी में मां के गगन भेदी जयकारों से गूंजते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कोपागंज नगर पंचायत में जगह-जगह रखी दुर्गा प्रतिमाओं के रथों को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कसबे से निकला जुलूस सुबह पांच बजे थाना मोड़ पहुंचा।