फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मऊ महादेव मंदिर में बर्फ की 151 सिल्लियों से सजा बाबा बर्फानी का हिमलिंग

विज्ञापन
नगर के शांतिकुंज गायघाट ​स्थित मऊ महादेव मंदिर पर सजा बाबा अमरनाथ बर्फानी का दरबार। संवाद
विज्ञापन
मऊ। श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट के तत्वावधान में रविवार को मऊ महादेव मंदिर परिसर में श्रावणी मेले का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी के हिमलिंग के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के हिमलिंग का पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद जैसे ही दर्शन के लिए पट खुले, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मऊ के अलावा आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर और गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर में भोले बाबा के भजनों पर भक्त झूमते और थिरकते नजर आए। देर शाम तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई।
श्रावणी मेले के सफल आयोजन में श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, राम सकल चौहान, कोषाध्यक्ष शशि मल्ल, उमेश सिंह, ईश्वर कुमार यादव, विनय गुप्ता, संरक्षक प्रदीप सिंह, सुनील बरनवाल, गोपाल जी, दिनेश गुप्ता आदि की भूमिका रही।

नगर के शांतिकुंज गायघाट स्थित मऊ महादेव मंदिर पर सजा बाबा अमरनाथ बर्फानी का दरबार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें