फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शासन ने रेलवे को दिए 17 करोड़, 10 साल से फोरलेन की अधूरी सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के प्रयास से अधूरी सड़क के निर्माण की मांग पूरी हो गई है। सड़क निर्माण में आने वाली बाधा दूर होने के साथ ही इसका कार्य भी प्रारंभ हो गया है। निर्माण होने से मुहम्मदाबादगोहना कस्बावासियों के अलावा रोजाना आने जाने वाले लोगों को एक बड़ी समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


आजमगढ़ से मऊ राजमार्ग को दस साल पहले फोरलेन बनाया गया था। निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन मुहम्मदाबादगोहना कस्बे में 400 मीटर सड़क का काम रेलवे के अड़ंगे से रुका हुआ था। रेलवे स्टेशन के सामने पश्चिमी गेट से शहीद चौराहे तक 400 मीटर लंबी सड़क को रेलवे ने अपनी जमीन बताते हुए इसका निर्माण रोक दिया था। लगभग 10 साल से कस्बे में इसका निर्माण अटका हुआ था जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। अधूरी सड़क के चलते आए दिन सब्जी मंडी, रोडवेज चौराहा और रेलवे क्रॉसिंग के समीप जाम की समस्या होती थी। कस्बा वासियों ने समस्या से ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा को अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की थी। मंत्री के प्रयास से प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ रुपए का मुआवजा रेलवे महकमे को दिए जाने के बाद अब सड़क निर्माण की बाधा खत्म हो गई है।
रेलवे की अनापत्ति के बाद अब अधूरे फोरलेन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पोकलैंड और जेसीबी से सड़क किनारे खुदाई कर मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ हो गया है। कार्य शुरू होने से नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, व्यापारी नेता जगदीश गुप्ता, अनमोल साहू, अंजनी गुप्ता, जीवन मौर्य ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताते हुए समस्या के निराकरण पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें