फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य बनाने से मिलेगी सफलता

विज्ञापन
सम्मान समारोह में बोलते डीसीएसके पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. जियाउल्लाह - फोटो : mau
विज्ञापन
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूतपूर्व तथा वर्तमान छात्रों द्वारा बनाई गई यूनियन एयू स्टूडेंट्स संगम के तत्वावधान में डोमनपुरा स्थित एमएए फाउंडेशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।   इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ कर सफलता की ऊचाइयों पर पहुंचने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि लक्ष्य बनाने से ही सफलता मिलती है जबकि हमारे यहां बच्चों के गाइडलाइन की कमी है, जो कि बच्चों की असफलताछ का एक कारण यह भी है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बचपन से भी अपना उद्देश्य बनाना चाहिए।  डीसीएसके पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद ज्याउल्लाह ने कहा कि बच्चों को घर से ही अच्छे संस्कार सिखाए जाने चाहिए।

मुस्लिम इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य अनीस अहमद ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र से भ्रष्टाचार को खत्म करने की आवश्यकता है, क्योंकि तभी शिक्षा का लेवल अच्छा और गुणवत्तायुक्त होगा। डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने कहा कि अगर संकल्प और इरादा मजबूत हो तो सफलता अवश्य मिलती है।  गरीबी कभी शिक्षा में रुकावट नहीं बनती उन्होंने अपने कैरियर जीवन को भी छात्रों के सामने साझा किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित करना एक सराहनीय कार्य है।
विज्ञापन


डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने ऐसी शिक्षा पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने  डॉ. नफीस,  अब्दुल हकीम, डॉ. फिरोज अख्तर,   नदीम अख्तर आदि सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर  सम्मानित किया।  इस दौरान मुम्ताज, अताउर्रहमान, शाहिद सुमन, सईदुज्जफनर, मुनव्वर अली, आमिर अब्दुल हई, लेयाकत अली, आदिल सुमन, होजैफा, जमील अहमद, वसीम अख्तर रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें