फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवती ने फंदा पर लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकडीकोल राजू चौक पर मंगलवार की शाम एक युवती ने अपने घर के बाहर एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन घर के बाहर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान सिकड़ीकोल निवासी काजल 20 पुत्री नवरंग बासफोर के रूप में हुई है। काजल के परिजनों ने उसकी शादी गाजीपुर जनपद में तय की। इस रिश्ते से काजल नाखुश थी। मंगलवार की शाम जब उसके परिजन गांव में ही एक ब्रह्भोज कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान युवती ने अपने घर के सामने स्थित एक नीम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा बना कर आत्महत्या कर लिया। युवती चार भाई चार बहनों में चौथे नंबर पर थी ।
मधुबन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती की शादी गाजीपुर जनपद में तय थी। उसके बाद आत्महत्या की घटना शादी से असंतोष है। पोस्टमार्टम के बाद ही वास्तविक घटना के कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें