फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण का नामांकन आज से, तैयारी पूरी

Sun, 27 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का घमासान सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रथम चरण का नामांकन 28 सितंबर एवं 29 सितंबर को होना है।
विज्ञापन



 इसके लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को प्रथम चरण के नामांकन के लिए मुहम्मदाबादगोहना और रानीपुर ब्लाक में तैयारी पूरी कर ली गई। सुबह आठ बजे से चार बजे तक नामांकन होगा। जिला पंचायत सदस्यों के नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में कमरा नंबर पांच एवं कमरा नंबर छह में नामांकन किए जाने की व्यवस्था की गई है।


प्रथम चरण का चुनाव नौ सितंबर को होना निश्चित है। प्रथम चरण में मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लाक में आने वाले आंशिक या पूर्ण जिला पंचायत सदस्य का क्षेत्र है।
विज्ञापन



इसमें वार्ड नंबर वार्ड नंबर 23, वार्ड नंबर 24, वार्ड नंबर 25, वार्ड नंबर 26, वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 28, वार्ड नंबर 29, वार्ड नंबर 30, वार्ड नंबर 31, वार्ड नंबर 32, वार्ड नंबर 33 का नामांकन होना है।


इसके अलावा रानीपुर ब्लाक और मुहम्मदाबाद गोहना के सभी क्षेत्र पंचायत के वार्डों का नामांकन ब्लाकों पर होगा। नामांकन की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से चार बजे तक चलेगी।
विज्ञापन



नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट पर दोनों कक्षों में दो-दो एआरओ एवं ब्लाकों पर दस वार्ड पर एक-एक एआरओ की तैनाती की गई है। कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी और उनके सदस्य ही अंदर जा सकेंगे। बाकी समर्थकों को बाहर ही रोक दिया जाएगा। वाहनों का काफिला और समर्थक अंदर न जा सके इसके लिए बैरीकेडिंग भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें