नए साल के पहले दिन रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पाट और पार्क पूरी तरह गुलजार नजर आए, जहां फोटो खिंचवाने से लेकर ग्रुप डांस करने वालों की भीड़ लगी रही।
लोगों ने सबसे पहले मंदिरों में माथा टेका इसके बाद नए साल की खुशी मनाने परिवार और मित्रों के साथ निकल गए। शाम के बाद होटलों और रेस्टोरेंट में उल्लास मनाने का क्रम जारी रहा।
नववर्ष का पहला दिन होने के कारण जिले के प्रमुख मंदिरों मेेेेें लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की।
सर्वाधिक भीड़ नगर के पावरहाउस कालोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम तथा जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई सहित मंदिरों में रही।
उधर नगर में स्थित सिनेमाघरों में भी चलने वाली फिल्मों के शो दिखने वालों की संख्या भी रोज की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रही।
हालांकि सबसे ज्यादा भीड़ नगर क्षेत्र से सटे चंद्रभानपुर उद्यान और वनदेवी धाम पार्क में मौज मस्ती करने वालों की रही। जहां खास तौेर से युवाओं को फिल्मी गीतों की धुनों पर ग्रुपडांस करते देखा गया।
इन स्थानों पर मौज मस्ती के बाद लोग रेस्टोरेंट भी गए और अपने मित्रों आदि के साथ डोसा, वर्गर सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।