जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकाें के महाविद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में स्वयं सेवकों तथा स्वयंसेविकाओं ने सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई किया।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ताजपुर उस्मानपुर स्थित कृष्णा महाविद्यालय का वनदेवी धाम पर चल रहा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। छात्रों ने ‘मूर्ख पंडित चतुर यजमान’ एकांकी पेश कर शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। जबकि छात्राओं द्वारा ‘दानव दहेज’ पर प्रस्तुत लघु नाटिका पर कुछ देर तक लोग सोचने पर विवश हो गए।
महाविद्यालय के प्रबंधक तेज बहादुर यादव कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सिद्धांत प्रजातांत्रिक ढंग से रहने का मूल मंत्र है। घोसी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कल्यानपुर घोसी स्थित कुमार परमार्थ बाबा गोविंद पीजी कालेज के प्रांगण में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मंगलवार को शिविरार्थियों ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डा. जागवंती ओझा ने कहा कि एनएसएस हमेें अनुशासित, सदाचार, कर्तव्यपराणयता की शिक्षा देता है।
सूरजपुर संवाददाता के अनुसार चकविलायत दरगाह स्थित केशव माधव बैजनाथ महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर प्राथमिक विद्यालय खड़िचा में संपन्न हो गया। महाविद्यालय की छात्रा रोहिणी, सुनैना, नेहा ने महंगाई पर आधारित कौव्वाली पेश पर महंगाई पर कटाक्ष किया।
वहीं संतोष चौहान ने , अजय कुमार, अविनाश, प्रदीप कुमार ने मां तुझे सलाम पेश कर लोगों को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। मधुबन संवाददाता के अनुसार रहमानिया डिग्री कालेज रोपनपुर हिसामपुर के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र छात्राओं ने मलीन बस्तियोें मेें साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता से रहने का संदेश दिया। डा. गुलाब सिंह, डा. हीना परवीन, मोहम्मद जमील, नरेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल थे।
श्रीकृष्ण अंबेडकर महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र छात्राओं ने पैदल मार्च कर साफ सफाई किया। रानीपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय के प्रांगण में चल रहा शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ।।