फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हमले में जलते भवन की आग बुझाई, लोगों को पहुंचाया शेल्टर होम

विज्ञापन
नगर के जीवनराम छात्रावास के मैदान पर माकड्रील के दौरान ब्लैक आउट के दौरान एयरस्ट्राइक होले पर आ
विज्ञापन
दूसरी बार जिले में शुक्रवार को सोनीधापा इंटर कॉलेज के मैदान पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दस मिनट की इस मॉकड्रिल में हवाई हमला होने, आग लगने पर बचाव और आग पर काबू पाने के साथ घायल को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। लोगों की इसकी जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले मॉक ड्रिल को संबोधित करते हुए एसपी इलामारन जी ने बताया कि खतरे का सायरन बजते ही खुद के साथ दूसरों को जागरूक करते हुए बंकर या सुरक्षित जगहों पर जाना है। साथ ही इस घटना को लेकर पैनिक नहीं होना।
इस दौरान एनसीसी कैड्ट द्वारा इस घटना से बचाव को लेकर डेमो भी दिया गया। इस दौरान स्ट्रेचर न होने की स्थिति में किसी तरह से सामूहिक रूप से कुछ लोगों की मदद से स्ट्रेचर बनाना, कई लोग न होने पर अकेले किस तरह से घायल को अस्पताल पहुंचाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

वहीं सीएफओ के वर्मा ने हमले के दौरान आग लगने की घटना से बचाव के साथ भवनों के छत पर फंसे लोगों को सुरिक्षत उतारने का मॉक ड्रिल कर बताया गया। इससे पहले शाम 6 बजते ही चेतावनी सायरन के बाद पूरे शहर की लाइट और प्रकाश के अन्य वैकल्पिक स्रोतों को भी आम लोगों ने बंद कर दिया।
सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज के निकट मैदान में आयोजित ब्लैक आउट मॉकड्रिल के दौरान आसपास के क्षेत्र सहित पूरे शहर की लाइट बंद हो गई।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि ब्लैक आउट मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित हवाई हमले के दौरान बचाव के तरीकों से अवगत करना है। कभी भी आपात स्थिति में लोग अपनी जान बचाने के साथ ही दूसरों की भी मदद कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें