शहर के पटरी दूकानदारों और अतिक्रमणकारियों पर एक बार फिर जिला प्रशासन का डंडा चला। गुरुवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान काफी भीड़ जुट गई और जाम की स्थिति बन गई।
सीएम अखिलेश यादव के आगमन के पूर्व भी जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वाले पटरी दूकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया था।
लेकिन दोबारा अतिक्रमणकारियों ने अपनी दूकान पटरी पर लगानी शुरू कर दिया। वहीं गुरुवार को एक बार फिर जिला प्रशासन ने गाजीपुर तिराहा से बालनिकेतन तक अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया।
जिसके तहत सड़क पर लगे दूकानों के बोर्ड, टीनशेड आदि को ध्वस्त कर दिया गया। नगर पालिका के बुल्डोजर ने नाले पर हुए पक्का निर्माण को भी ध्वस्त कराया। कई दूकानदारों ने अपने अपने टीनशेड को हटा लिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार यादव, शहर कोतवाल कुुंवर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।