मधुबन। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, आवासीय भूमि और सामाजिक अधिकारों की गारंटी समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर नौ अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई रोजगार-सामाजिक अधिकार पूर्वांचल यात्रा बुधवार को मधुबन पहुंची।
विद्यार्थी युवजन सभा के राष्ट्रीय संयोजक शैलेश कुमार मोनू के नेतृत्व में युवाओं और संगठन के कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने 1942 के स्वाधीनता आंदोलन के शहीदों की स्मृति में स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
शैलेश कुमार ने पूर्वांचल यात्रा के नौ सूत्री एजेंडे का समर्थन करते हुए अभियान के प्रतिनिधियों को समर्थन पत्र भी सौंपा। इसके बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया गया। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, किसानों के अधिकार, सामाजिक न्याय और आर्थिक असमानता समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। समाजवादी जन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमा मौर्य ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना आज की महत्वपूर्ण जरूरत है। शैलेश कुमार ‘मोनू’ ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक जीवन की परिकल्पना करता है।
इस दौरान डॉ. राम प्रकाश गौतम, डॉ. शम्मी कुमार सिंह, रामाज्ञा राजभर, जय मौर्य, रूबी सिंह, सविता, अर्जुन, धीरज, सौरभ, इंद्रदेव खरवार, सुगवंती, अधिवक्ता रजनीश बरनवाल, अधिवक्ता सुरेश कुमार, सूर्यभान, अधिवक्ता जंग बहादुर मौर्य, रामकेवाल चौहान, महेंद्र आदि थे। संवाद