मऊ। जनपद स्तरीय ओटीडी सेल की त्रैमासिक बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई। बैठक के दौरान बताया कि जनपद स्तर पर जीडीपी में सम्मिलित विभिन्न मदों में योजनाओं की प्रगति के आंकड़ों के अनुश्रवण के उद्देश्य से ही ओटीडी सेल का गठन किया गया है। इसमें अर्थव्यवस्था के सभी सेक्टर (प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक) से सम्बन्धित अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। बताया कि मऊ का जिला घरेलू उत्पाद वर्ष 2020-21 में 10643 करोड़, जबकि 2021-22 में12438 करोड़, 2022-23 में 13654 करोड़ और 2023-24 में 15065 करोड़ रहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनपद की अर्थव्यवस्था में प्रगति लाने को लेकर समस्त सेक्टरों के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति एवं आंकड़ों की गुणवत्ता पर ध्यान देने को लेकर निर्देश दिया। वहीं जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए इसमें लगनता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।