फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएम डैशबोर्ड आधारित प्रदेश स्तरीय ओवर ऑल रैंकिंग में जनपद का पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में जनपद में विकास कार्यों और राजस्व कार्यों में गुणात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। सीएम डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व एवं विकास कार्यों की ओवरऑल रैंकिंग में अप्रैल की प्रदेशस्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद मऊ ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मार्च की प्रदेशस्तरीय जारी ओवर ऑल रैंकिंग में जनपद मऊ ने 23वां स्थान हासिल किया था। ओवरऑल रैंकिंग के लिए कुल प्रभावी 10 अंकों में से जनपद मऊ ने 8.87 अंक प्राप्त किया जो कुल का 88.70 प्रतिशत है। इसी प्रकार सीएम डैशबोर्ड पर ही आधारित विकास कार्यों की प्रदेशस्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मार्च में विकास कार्यों में जनपद का 11वां स्थान था। सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों की रैंकिंग के लिए निर्धारित 10 अंकों में से जनपद मऊ ने 9.31 अंक प्राप्त किया, जो कुल का 93.10 प्रतिशत है। इस प्रकार मार्च महीने के सापेक्ष अप्रैल महीने की जारी रैंकिंग में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त विभाग के अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया है। कई प्रकरणों में स्थलीय परीक्षण उपरांत तत्काल कार्रवाई की गई। विकास कार्यों में भी नियमित समीक्षा के उपरांत बेहतर परिणाम देखने को मिले,जिसके कारण रैंकिंग में सुधार हुआ। सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों में मार्च माह की रैंकिंग में जनपद मऊ का 11वां स्थान था,जो कि अप्रैल माह में रैंकिंग तीन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें