फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने से तेज होगी विकास गति

Fri, 16 Feb 2018 11:09 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। योगी सरकार की तरफ से पेश किए बजट का जिले के सभी वर्ग के लोगों ने स्वागत किया है। इस मुद्दे पर व्यापारियों, उद्यमियों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों से बातचीत की गई तो सभी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए पूर्वांचल के लोगों के लिए शानदार उपहार बताया।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के जिला मंत्री तथा उद्यमी बालकृष्ण ठरड का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस के बनने से मऊ जनपद ही नहीं पूर्वांचल के विकास गति तेज होगी। स्टार्टअप के लिए बजट देने से उद्योगों को रफ्तार मिलेगी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल का कहना है कि प्रदेश सरकार का शानदार बजट है। सभी वर्ग के के लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है। सराफा व्यवसायी विजय सर्राफ का कहना है कि प्रदेश सरकार की तरफ से गांवों तथा किसानों का ध्यान दिया गया है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए बजट जारी करना स्वागतयोग्यय कदम है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामगोपाल गुप्ता का कहना है कि व्यापारियों के लिए कुछ खास नहीं किया गया है। जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट जारी करना प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है।
इनसेट
बजट से विकास को लगेंगे पंख
मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से पेश किए गए बजट पर अर्थशास्त्री डॉ. आलोक कुुमार राय का कहना है कि बजट में कृषि, शिक्षा, सड़क पर विशेष तरीके से फोकस किया गया है। इससे प्रदेश में विकास की गति की रफ्तार बढ़ेगी। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए स्टार्ट अप के लिए बजट देने से उद्योगों को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें