हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इसकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चन्द ने दी। उन्होंने बताया कि घोसी में हज सुविधा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जा रही है।
आवेदन के लिए पासपोर्ट, आधार, निवास प्रमाण और बैंक खाते का विवरण जैसे अभिलेख आवश्यक हैं। अधिकतम पांच व्यक्ति एक साथ आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे एक ही श्रेणी के हों।
महिलाओं के लिए बिना मेहरम श्रेणी तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों के लिए कंपेनियन की व्यवस्था है। अधिकारी ने सभी इच्छुक व्यक्तियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय पर आवेदन करने की अपील की है।