फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहा रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की रात में एक युवक का शव पाया गया। उसकी मौत अबूझ हाल में हो गई थी। मृतक के शरीर पर प्रत्यक्ष रूप से चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। मृतक की पहचान रविवार की सुबह हुई। मृतक अपने माता -पिता की इकलौती संतान था। जल्दी ही उसकी शादी तय होने वाली थी। इकलौते बेटे की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बकवल गांव निवासी मनीष सिंह 28 पुत्र पदुम सिंह स्टूडियो और मिक्सिंग का काम करता था। मनीषी शनिवार की शाम से घर से कहीं जाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन पूरी रात घर वापस नहीं लौटा। उसके घर वाले रात भर सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका कहीं पता नही चला।
विज्ञापन

उधर, रात में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि परदहा क्रासिंग के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पडा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके से मृतक का शव कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस लाई। काफी देर बाद उसकी पहचान मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी। इकलौते बेटे की मौत की सूचना मिलते रोते बिलखते हुए मोर्चरी हाउस पहुंचे। घर वाले यह सोच सोच कर परेशान हो रहे थे कि मनीष किन परिस्थितियों में और कैसे परदहा रेलवे क्रासिंग के पास पहुंच गया , यह रहस्यमय है। मनीष के पिता इकलौते बेटे को खोकर मानो बदहवास से हो गए थे। कोतवाली पुलिस से लेकर जीआरपी तक यह बता पाने में विफल रही कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई अथवा किन्हीं अन्य कारणों से हुई। वैसे ट्रेन की चपेट में आने से मनीष की मौत हुई होती तो उसके शरीर पर चोट के निशान होते। हालांकि शहर कोतवाल राम सिंह का दावा था कि यह ट्रेन एक्सीडेंट में मनीष की मौत हुई है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियोंका कहना था कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होती तो उसके शरीर पर चोट के निशान होते लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। शहर कोतवाल भी यह स्वीकार किया कि युवक के शरीर पर बाहर से चोट के कोई निशान नहीं दिखे थे। उनका कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत का वास्तविक पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें