फतहपुर ताल चंवर पौधशाला पर कृषि वानिकी मिशन के अन्तर्गत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते वन रेंज अध?
- फोटो : MAU
मधुबन। घोसी रेंज के अंतर्गत फतहपुर ताल चंवर पौधशाला पर रविवार को कृषि वानिकी मिशन के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों से जैविक खेती करने का अनुरोध किया गया। कहा गया कि ऐसी खेती करने से मिट्टी की उत्पादकता बची रहेगी। अध्यक्षता करते हुए हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि खेती के तौर-तरीके बदल रहे है। आधुनिक कृषि प्रणाली को अपनाकर अन्नदाता बागवानी, फूल और फल उत्पादन की ओर केंद्रित हो। बोले कि खेती के साथ सामाजिक वानिकी अपनाकर बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएं। वहीं, वन रेंज अधिकारी प्रभुनाथ पांडेय ने किसानों को जैविक कीटनाशी पद्धति अपनाने की विधा की जानकारी दी। कहा कि रसायनों का अधिक उपयोग मिट्टी की उर्वरता को समाप्त कर रहा है। ऐसे में किसान जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। इससे जन स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मिट्टी की उत्पादकता बची रहेगी। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश्वर यादव ने व्यवसायिक खेती करने पर बल देते हुए फसल प्रबंधन और फसल चक्र अपनाने की सलाह दी। गोष्ठी में एन.के.पी सिंह, वन दरोगा अश्विनी कुमार राय, प्रभुनाथ पांडेय आदि ने भी विचार रखेा। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।