फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के प्रत्याशियों को मिला प्रतीक चिह्न

Tue, 24 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय चुनाव में प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव के दूसरे चरण में शामिल घोसी एवं बड़रांव ब्लाक में दूसरे दिन नामांकन वापसी के बाद शेष प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का भी आवंटन कर दिया गया। इस प्रकार अब घोसी में प्रधान पद के लिए 440 एवं बड़रांव में 457 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन



घोसी ब्लॉक में दूसरे चरण में होने वाले ग्रामप्रधान तथा सदस्यों के  चुनाव के नामाकंन के बाद पर्चा वापसी के बाद चुनाव चिन्ह लेने वालो की ब्लॉक  प्रांगण में भीड़ लगी रही। प्रधान के 65 तथा सदस्य के 20 ने पर्चा वापस  लिया। प्रधान पद हेतु सबसे अधिक 13 प्रत्याशी चमरियाव में तथा मात्र दो  प्रत्याशी मझवारा गॉव में मैदान में है।  यहां 922 सदस्यों में से 570  निर्विरोध चुना जाना तय है।


बड़रांव ब्लाक में 72  ग्राम प्रधान   पदों के लिए दाखिल नामांकन में रविवार एवं सोमवार को 120  प्रत्याशी ने  नामांकन वापस लिया।  इस प्रकार यहां प्रधान पद के प्रत्याशियों की संख्या 440  हो गई। इस ब्लाक में 924  सदस्य पद के लिए 963 प्रत्याशियों ने नामांकन   दाखिल किया था। रविवार को 23 एवं सोमवार को 25 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया। इस  प्रकार यहां सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों की संख्या 917  हो गई।दूसरे दिन सभी प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्नों का भी आवंटन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें