फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकियों में दिखी कई प्रदेशों की संस्कृति

Mon, 16 Mar 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय एकता शिविर के उद्घाटन के अवसर पर विभिन्न प्रदेशों की झाकियां प्रस्तुत की गईं, जिसमें वहां की संस्कृति की झलक दिखी। पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का  उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष शाहिना जमाल के प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल ने किया।
विज्ञापन



 उद्घाटन के विशिष्ट अतिथि नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपनिदेशक कमलेश दूबे की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, आसाम के अलावा उत्तर प्रदेश के मथुरा, गोरखपुर, गाजीपुर, देवरिया, मऊ समेत 150 प्रतिभागियों कर प्रतिभागिता होनी है।


सोमवार को  समारोह में बंगाल पुरूलिया की टीम ने अपने लोक नृत्य से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। मथुरा की टीम ने राधा कृष्ण की तेरी मेरी कट्टी नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन



इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अरशद जमाल ने कहा कि आज हमारा देश युवाओं का देश है। जिसका नेतृत्व 65 प्रतिशत युवाओं के कंधे पर है।


आज इस कार्यक्रम में विभिन्न संस्कृति एवं सभ्यता के रुप में एक लघु भारत की छटा प्रतीत हो रही है। विशिष्ट अतिथि कमलेश दूबे ने अपने संबोधन में कहा कि नेहरु युवा केंद्र विभिन्न शिविरों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रदेशों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


 इसका मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का समागम कर उनको मुख्यधारा से जोड़ना है।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन तिवारी ने किया। अंत में प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए जिला युवा समन्वयक शफीक जमा ने कहा कि आज ऐसे शिविरों की आवश्यकता है जिससे हमारा युवा समुदाय अपने नेतृत्व गुणों का विकास कर जीवन के पथ पर  आगे बढ़े।


  इस मौके पर डा. केडी पाठक, डा. रमेश शुक्ला, घनश्याम दूबे, प्रदीप पांडेय, विश्वनाथ पाठक, प्रशिक्षक राजेश श्रीवास्तव, नरेंद्र तिवारी आदि रहे। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार ओम प्रकाश मिश्र एवं शेर नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें