नगर क्षेत्र के रामस्वरूप भारती इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सदस्यों वाली पार्टी अब कम्युनिस्ट पार्टी है। लेकिन वर्तमान समय में पूरे देश में सात करोड़ लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिल शाह के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान में काफी संख्या में लोगाें ने सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के और अधिक लोगों को सदस्य बनाने विशेष सदस्यता अभियान 15 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्रदत्त शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा,पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान, पूर्व मंत्री फागू चौहान, श्रीराम सोनकर, संतोष सिंह, राकेश मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, अरिजित सिंह आदि मौजूद रहे।