फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोहरीकरण के लिए दो घंटे बंद रही क्रॉसिंग

विज्ञापन
वाराणसी- भटनी रेलखंड पर पिपरीडीह रेलवे क्रासिंग पर दोहरीकरण हेतू चल रहा कार्य।संवाद
विज्ञापन
पिपरीडीह। वाराणसी-भटनी रेलमार्ग स्थित पिपरीडीह रेलवे क्राॅसिंग पर रेल लाइन के दोहरीकरण के कार्य के लिए शुक्रवार को दो घंटे रेलवे फाटक बंद रहा। इस दौरान पिपरीडीह बढुआगोदाम मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। इससे सड़क के दोनाें ओर 500 मीटर तक वाहनों की लंबी लाइन गई। दोपहर बाद एक बजे फाटक खुला तो स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

वाराणसी-भटनी रेलमार्ग स्थित पिपरीडीह रेलवे क्राॅसिंग पर रेल लाइन का दोहरीकरण शुरू होने से रेलवे क्रॉसिंग सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रही। इसके चलते पिपरीडीह-बढुआगोदाम मार्ग पर पिपरीडीह रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ 500 मीटर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम लगने के चलते राहगीरों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन रैकवारेडीह नायकडीह, मरदह होते हुए तथा इटौरा महराबंधा, कुशमौर होते हुए जिला मुख्यालय के लिए निकले। रेलवे की तरफ से सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गई थी। बंद फाटक के दौरान पटरियों की मरम्मत, जेसीबी से गिट्टी भराई का कार्य तेजी से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें