फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: व्यापारी दिवस पर बाइक रैली निकालेंगे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शिविर कार्यालय पर व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 3 सितंबर को स्थापना दिवस पर व्यापारी दिवस मनाने पर विचार किया गया। इस दौरान बाइक रैली निकालने और व्यापारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी व्यापारी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस क्रम में 3 सितंबर को दोपहर में एक दुपहिया वाहन रैली सदर बाजार कौड़ी बिल्डिंग से निकलेगी। यह नगर के औरंगाबाद, मिर्ज़ाहादीपुरा, आजमगढ़ तिराहे से सहादतपुरा और भीटी जाकर सभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि दस व्यापारियों व समाज सेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में महातम यादव, अजहर फैजी, आनंद कुमार हाजी, अनवर अली, अशोक सिंह, दिनेश बरनवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से आनंद गुप्ता, सुभाष चन्द्र कन्नौजिया, मुन्नू बरनवाल, गामा यादव, नीरज अग्निवेश, अभिषेक मद्धेशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें