फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश जारी रहने से किसानों के चेहरे खिले

Sun, 02 Aug 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के आगात के साथ ही बारिश का क्रम जारी रहने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। रविवार को अपराह्न बाद तेज हवा के साथ बारिश होती रही। किसान रोपाई कार्य में लगे रहे। नगर के निचले इलाकों में जल जमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। किसान अब भी भारी बारिश की आस लिए आकाश की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन



आषाढ़ माह में मौसम में आए परिवर्तन से जिले में हाहाकार मच गया था। सिंचाई के अभाव में सूख रही धान की फसल देखकर किसानों की नींद उड़ गई थी। भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए कई इलाकों के मंदिरों पर पूजन अर्चन शुरू हो गया था।


सावन माह की शुरुआत के साथ ही झमाझम बारिश शुरू होने से सूख रही फसलों में संजीवनी मिल गई। अब एक बार फिर किसान रोपाई कार्य मेें जुटे नजर आए। किसानों की मानें तो धान के खेत में पानी न होने से खर पतवार का जंगल लग गया है। भारी बारिश के लिए किसान आस लगाए हुए हैं।
विज्ञापन



 उधर नगरपालिका प्रशासन की ओर से जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। नगर क्षेत्र के रघुनाथपुरा, महरनिया, मुंशीपुरा देवपरवा ,सहादतपुरा, पुरानी तहसील निजामुद्दीनपुरा,भीटी सहित निचले इलाकों के मोहल्लों में जल निकासी के  इंतजाम न होने के कारण लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ा।
विज्ञापन



वहीं जिला  बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर, पुराना जिला अस्पताल सहित कई सरकारी  कार्यालय परिसर में जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें