फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे तक गुल रही नगर की बिजली

Fri, 26 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
बीते चार दिनों से नगर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग आजिज हो चुके हैं। गुरुवार की रात श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर भी रात 12.30 के बाद विद्युत उपकेंद्र की ब्रेकर ट्राली जलने से बिजली गुल हो गई। इससे आस्‍थावनों का जन्मष्टमी का पर्व फीका पड़ गया। रात को विभिन्न मंदिरों और स्‍थानों पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम और झाकियों का कार्यक्रम फीका रहा। गुरवार की रात गुल हुई बिजली शुक्रवार की सुबह 11 बजे बहाल हुई।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ स्थित भीटी उपकेंद्र से नगर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति होती है। गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर लोग जश्न में डूबे थे, तभी अचानक रात को साढ़े बारह बजे के करीब बिजली कट गई। आधी रात को अचानक बिजली कटने से लोग हलाकान दिखे। लेकिन ज्यादा रात होने के कारण कोई इसका कारण पता नहीं कर सका। अधिकांश लोगों ने इसे स्पेशल रोस्टिंग समझे। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह जब दस बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग कारण पता करने में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें