फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: खेल मैदान में बच्चों का झूला टूटा, जिम का सामान और सबमर्सिबल हो गए चोरी

विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक के शाहपुर गांव में   खेल मैदान में टूटा झूला।संवाद
विज्ञापन
कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के शाहपुर 19.23 लाख रुपये से बने खेल मैदान से बच्चों का झूला टूटा है। सबर्सिबल और जिम के अन्य सामान चोरी हो गए हैं। टीम ने बृहस्पतिवार को वहां पहुंचकर पड़ताल की। स्थिति देखकर ऐसा लगा कि निर्माण के बाद से वहां सफाई नहीं हुई है। पेड़ों के पत्ते, शौचालयों के खुले, टूटे दरवाजे, ऊंची ऊंची घास युवाओं का स्वास्थ्य सुधारने के लिए बने स्थल की बदहाली बयां कर रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने और लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से वर्ष 2023 में शाहपुर ग्राम पंचायत में 19.23 लाख रुपये की लागत से मनरेगा खेल मैदान का निर्माण कराया गया।
इसके लिए ग्राम पंचायत ने इंदारा-दोहरीघाट रेलवे लाइन के किनारे एक एकड़ जमीन चिन्हित कर विभाग को उपलब्ध कराया था।
ओपन जिम, बच्चों का झूला आदि उपकरणों की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाया था। लेकिन वही उपकरण लगाए गए। रख रखाव नहीं होने से खेल मैदान के अंदर बड़ी बड़ी घास उग गई। ओपन जिम में लगे उपकरण टूटकर वहीं पड़े हैं। ­प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र कुमार ने बताया कि खेल मैदान गांव के किनारे पड़ता है। बनने के बाद शाम को सात बजे के बाद उसमें ताला बंद किया जाता था। नवंबर 2025 में चोर ताला तोड़कर सबमर्सिबल, झूला सहित अन्य सामान चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें