फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गले-मिलकर दी ईद की बधाई

Thu, 16 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, छुट्टियों से पहले बच्चों ने स्कूलों में ईद मनाई। बच्चों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
विज्ञापन



नगर स्थित किड्स केयर स्कूल मेें ईद उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या लघुता सिंह ने बच्चों को ईद पर्व की शुभकामना दी।


 कंधेरी स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में ईद उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कृपाल पांडेय, अजय पांडेय, कृष्णमोहन पांडेय, नवीन पांडेय आदि शामिल थे। घोसी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के धरौली स्थित  संत नावर्ट स्कूल में ईद उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के मुस्लिम बच्चों तथा शिक्षकों को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन



विद्यालय के सानिया, सेराज, उम्मे सलमा, पायल गुप्त, अनुश्री राय, शमीम अहमद, जैनब शमीम, सेराजुद्दीन ने कार्यक्रम पेश कर पर्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पोलसन ने कहा कि ईद भाईचारगी व खुशी का त्यौहार है। जो पाक रमजान माह के अंत में आती है और मुस्लिम भाई बड़े हर्ष उल्लास व अकीदत से इसे मनाते हैं।
विज्ञापन



विद्यालय में ईद मनाने का मतलब यह है कि विद्यालय परिवार में सभी लोग एक हैं। हम सभी कोए एक ही ईश्वर ने बनाया है तो हम सभी को मिलजुलकर सभी के त्यौहार को मनाना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों को पर्व की बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें