फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुत्व के समक्ष जो चुनौतियां और समस्याएं वह हमारी सोच से भी ज्यादा गंभीर : सुजीत

विज्ञापन
बैठक में बोलते समिति के अध्यक्ष सुजीत। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। हनुमान नगर स्थित कैंप कार्यालय पर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज हिंदुत्व के समक्ष जो चुनौतियां हैं समस्याएं हैं। वह हमारी सोच से भी ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की जात-पात छुआछूत जैसी अन्य धार्मिक कुरीतियों हिंदू समाज को पीछे की ओर ले जा रही है। इन कुरीतियों को मिटाकर एक सशक्त हिंदू समाज की स्थापना ही हिंदू जागरण समिति का लक्ष्य है। यह काम जिस दिन पूरा हो जाएगा कोई भी ताकत हमारे उत्पीड़न की जुर्रत नहीं कर पाएगी। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है।
कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, गांव स्तर पर जनसंपर्क अभियान जन संवाद कार्यक्रम और सामाजिक सेवा गतिविधियों को तेज करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, आर्यन सिंह, रवि गुप्ता, आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें