फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने जाना जनपद के मदरसों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने मंगलवार को जिले में कई मदरसों का निरीक्षण किया। शहर के तालीमुद्दीन डिग्री कॉलेज में उन्होंने शिक्षकों से संवाद करके उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही छात्रों से संवाद में डॉ. जावेद ने छात्रों को पढ़ोगे तभी आगे बढ़ोगे का मंत्र दिया। डॉ. जावेद ने जनपद में मदरसों में विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने मदरसे जामितुज जाहिदात खैराबाद का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के महत्व के साथ प्रदेश सरकार की योजना मिशन शक्ति पर विस्तार से चर्चा की और बेटियों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया। इसके बाद डॉ. जावेद ने तालीमुद्दीन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मदरसा शिक्षकों की विचार गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि बदलते परिदृश्य में मदरसा शिक्षा को आधुनिक करके ही सबका साथ सबका विकास के मंत्र को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे निहायत गरीब व वंचित समुदाय से आते हैं। अत: इनके विकास के लिए मदरसा शिक्षा का विकास अनिवार्य है। गोष्ठी के बाद डॉ. जावेद ने मदरसा बहरूल उलूम, मदरसा तालीमुद्दीन, मदरसा दारूल उलूम तथा मदरसा जामिया आलिया अरबिया में शिक्षकों और आवासों में रहने वाले छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें शीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा शिक्षकों की स्थानीय समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें