फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक अप्रैल से मकानों और फरवरी 2027 में होगी जनगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना 2027 दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में आगामी एक अप्रैल से 30 सितंबर तक मकानों और दूसरे चरण में फरवरी 2027 माह में संपन्न होगी। ये जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने दी।
विज्ञापन

इस दौरान अलग-अलग प्रदेशों में एक महीने के अंदर मकान की गणना और सूचीकरण का कार्य संपन्न होगा। बताया कि जनपद के लिए दो मास्टर ट्रेनर तैनात किए गए हैं, जो अलग अलग तहसीलों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षित करेंगे।
जनपद में पहले और दूसरे चरण की गणना के लिए 76 फील्ड ट्रेनर तैनात किए जाएंगे, जिसमें नगर पालिका परिषद में 10, मधुबन तहसील में 10, अन्य तीन तहसीलों में 12 और प्रत्येक नगर पंचायत क्षेत्र में दो फील्ड ट्रेनर होंगे।
विज्ञापन

सभी तहसीलदार, अधिशासी अधिकारियों को उनके लिए निर्धारित संख्या के अनुसार योग्य, कर्मठशील फील्ड ट्रेनरों की सूची जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। जनपद में तैनात मास्टर ट्रेनर्स 38-38 फील्ड ट्रेनर के ग्रुप को प्रशिक्षित करेंगे।
ये फील्ड ट्रेनर्स सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द सुपरवाइजर्स और प्रगणकों की भी सूची उपलब्ध कराने को कहा। एक प्रगणक के हिस्से औसतन 150 मकानो की सूचीकरण करने के साथ ही दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की कार्रवाई पूरी की जाएगी।
इस पूरी जनगणना प्रक्रिया में मकान सबसे छोटी इकाई है। इसके बाद ब्लॉक और वार्ड होंगे। नगरीय क्षेत्र में ब्लॉक निर्धारण के दौरान उन्होंने रोड को आधार बनाने को कहा। साथ ही यह भी विशेष ध्यान देने को कहा कि कोई भी मकान गणना के दौरान न छूटे और किसी भी मकान की दो बार गणना ना हो।
इसमें लापरवाही होने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नगर पालिका परिषद ईओ दिनेश कुमार, सभी तहसीलदार और सभी नगर पंचायतों के ईओ मौजूद रहे।



अधिकारियों को दिए जाएंगे अलग पदनाम

जनपद स्तरीय जनगणना समन्वय समिति में जिलाधिकारी प्रमुख अधिकारी जनगणना पदनाम से जाने जाएंगे। अपर जिला अधिकारी जिला जनगणना अधिकारी, बीएसए, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को अपर जिला जनगणना अधिकारी पदनाम दिया जाएगा। शासनादेश के अनुसार सभी तहसीलदार भार साधन अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपर भार साधन अधिकारी, सभी तहसीलों के निरीक्षक सहायक भार साधन अधिकारी पदनाम से जान जाएंगे। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका परिषद और सभी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भार साधन अधिकारी, कर अधीक्षक और सफाई निरीक्षक सहायक भार साधन अधिकारी पदनाम से चिह्नित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें