फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमे हो वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के आने पर सोमवार की शाम व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान व्यापारी नेता और जिलाध्यक्ष अजय साहू ने व्यापारियों की तरफ से उन्हें फूलमाला पहनाया। इसके बाद संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष ने व्यापारियों के संग बैठक किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों पर गलत व फर्जी तरीके से दर्ज मुकदमों को वापस लिया जाए। वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गोपालकृष्ण बरनवाल ने सरकार से मांग किया कि वाणिज्यकर विभाग द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्रस्तावित सर्वे के आदेश को निरस्त किया जाए। व्यापारियों के सभी लाइसेंस आनलाइन एवं आजीवन किया जाए। इस संबंध में शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मऊ के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में मिलेगा। व्यापारिक उत्पीड़न के संबंध में उनको अवगत कराएगा। बैठक में जिला प्रभारी बृजभूषण गुप्ता, नगर अध्यक्ष अशरफ, जिलाध्यक्ष युवा इशरत इकबाल लारी, जिला कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद बरनवाल, अखिलेश मद्धेशिया व तारिक अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें