फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जल्द शुरू होगी घोसी तहसील परिसर की कैंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील परिसर में लंबे समय से बंद पड़ी कैंटीन को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मुलाकात की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कैंटीन बंद रहने से हो रही असुविधाओं को विस्तार से बताया और जल्द समाधान की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को आवश्यक निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि कैंटीन को एक सप्ताह के भीतर चालू करा दिया जाएगा।
इस संबंध में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का दिशा निर्देश दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय ने जिलाधिकारी के आश्वासन पर म्मीद जताई कि जल्द ही कैंटीन शुरू होने से तहसील परिसर में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कानूनगो मतीन खान, परशुराम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें