फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 दिन चले अभियान, 4922 बच्चों का नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए चलाए जा रहे स्कूल चलो विशेष अभियान का पहला चरण बीत गया। अब शिक्षक डोर-टू डोर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का विद्यालयों मेें नामांकन कराने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं। अब तक जिले में 4922 नए बच्चों का नामांकन किया गया है। कई ब्लॉकों में कम नामांकन हुआ है।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.31 लाख बच्चे हैं। शासन की तरफ से विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए मिड-डे-मील, नि:शुल्क यूनिफार्म, जूता, मोजा सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी कई ब्लाक क्षेत्रों में नवीन नामांकन कम हुआ है।
विभाग की तरफ से विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए पहले चरण में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया गया। जिला मुख्यालय सहित प्रत्येक ब्लाॅक क्षेत्रों के विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराए जाने के लिए व्यापक पैमाने पर शिक्षकों और बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जिले में अब तक 4922 बच्चों का नामांकन कराया जा सका है। कई ब्लाक क्षेत्रों में नामांकन कराए जाने की गति काफी धीमी है। ब्लाॅकवार आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो बड़रांव में 308, दोहरीघाट में 634, फतहपुर मंडाव में 797, घोसी में 526, कोपागंज में 550, परदहां में 357, मुहम्मदाबादगोहना में 475, रानीपुर में 698, रतनपुरा में 475 और नगर क्षेत्र में 102 बच्चों का नवीन नामांकन किया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो खंड शिक्षा अधिकारियों को शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस बाबत जिला समन्वयक समग्र शिक्षा आलोक कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालयों में नए नामांकन कराए जा रहे हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें