मऊ प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेतृत्व में यह अभियान नगर के गाजीपुर तिराहा से लेकर भीटी चौराहा तक चलाया गया। इस दौरान 15 दुकानदारों द्वारा किया गया अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ एक दुकानदार पर गदंगी फैलाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना वूसल किया गया।
शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान का शुरूवात नगर के गाजीपुर तिराहा से शुरू हुई। यहां सड़क किनारे बिल्डिंग मैटेरियल के एक दुकानदार द्वारा सड़क पर रखे गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाया। इसीक्रम में सड़क किनारे बने नालों पर दुकानदारों द्वारा किया गया अस्थाई अतिक्रमण को नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी की मशीन से हटाया गया। गाजीपुर तिराहा से पुरानी तहसील तक सड़क के दोनों पटरियों पर नाला तथा सड़क पर किए गए 12 दुकानदारों द्वारा अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने खुद अतिक्रमण हटा, वहीं कुछ के अतिक्रमण को जब्त कर नगर पालिका के ट्रैक्टर ट्रांली पर उठा ले गए। इसीबीच जिलाधिकारी द्वारा भीटी में सड़क किनारे गदंगी तथा गोबर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद अमला सीधे भीटी चौराहा पहुंची। जहां टीम ने शिवमंदिर के आगे जाने वाले सड़क मार्ग के किनारे सड़क पर गोबर रखने वाले दुकानदार से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान गाजीपुर तिराहा से भीटी चौराहा तक लगे अवैध होर्डिंग के साथ जर्जर पड़े 10 से ज्यादा बिजली के खंभों को भी निकालने की कार्रवाई की गई। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एनाउंस कर चेतावनी दी गई।कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट जेएन , ईओ संजय मिश्रा, सीओ धनज्जय मिश्रा, कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश, नरेंद्र कुमार सहित चार थानों की पुलिस बल मौजूद रही।