फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने अगस्त के खाद्यान्न और वितरण न कराने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर दोहरीघाट विकास खंड के कोटेदारों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के कैनाल हेड पर शुक्रवार को कोटेदार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुबाष चंद पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अप्रैल, मई, जून 2020 माह में घर से रुपये लगाकर कोटेदारों ने जॉब कार्ड धारकों व अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न बांटा था लेकिन इसका भुगतान अब तक नहीं हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार कोटे की दुकान तक खाद्यान्न पहुंचाने की व्यवस्था करें। साथ ही खाली बोरे के वजन के बराबर खाद्यान्न भी दें। कोटेदारों ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न जैसे निशुल्क मिलता है, वैसे ही राज्य सरकार द्वारा नि शुल्क वितरण किये जाने वाले खाद्यान्न का पैसा कोटेदारों से न जमा कराया जाय साथ ही जो नि:शुल्क खाद्यान्न कोटेदारों से पैसा जमा कराकर वितरण कराया गया है उसका पैसा तत्काल कोटेदारों के खाते में शासन द्वारा जमा कराया जाय। गोदामों पर जमा कराये गये जूट के बोरे व नमक का का पैसा तत्काल दिया जाय। कोटेदारों ने चेतावनी दी है कि अगर पैसा नहीं दिया गया तो सभी कोटेदार अगस्त माह के खाद्यान्न की उठान और वितरण कार्य कर बंद हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में विजय कल्याण चौबे, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश, वीरेंद्र, गुलाब चंद, इंद्रेश यादव, मुसाफिर, राम विलास सहित दर्जनों कोटेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें