फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव घर पहुंचते मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव घर पहुंचते मचा कोहराम
विज्ञापन

फोटो
युवक का शव घर पहुंचते मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर सुलतानीपुर निवासी युवक का शव मंगलवार की देर शाम को घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। युवक महाराष्ट्र में एक फैक्टरी में काम करते समय गंभीर रूप से झुलस गया था। उसकी इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के हीरापुर सुल्तानीपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव 38 पुत्र श्यामदेव यादव महाराष्ट्र के जनपद रामगढ़ में एक स्टील कंपनी में नौकरी करता था। वहीं कार्य करते समय 10 दिसंबर को वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में कंपनी की ओर से भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही 14 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को देर शाम वीरेद्र का शव महाराष्ट्र से एंबुलेंस द्वारा घर पहुंचा। घर पर शव पहुंचते ही लोगो की काफी भीड़ इकट्ठा हो गए। पूरे गांव में मातम पसर गया। वीरेंद्र के पिता श्यामदेव, माता धनरी, बड़े भाई जितेंद्र, तीन बच्चे आशुतोष (10), अंशिका (8) और अश्वनी (4) का रोते रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें