फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने खर्चे से दिल्ली से भेजवाया राज मिस्स्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दिल्ली में चार मंजिला इमारत से गिरकर गत 24 नवंबर को घोसी कोतवाली क्षेत्र के विकमपुर निवासी एक व्यति की मौत हो गई थी। मौत की सूचना पर अगले दिन पहुंचे पीड़ित परिवार को दोहरीघाट के बहादुरपुर गांव निवासी संतदेव चौहान ने ढ़ाढ़स बंधाया और अपने खर्चे से एंबुलेंस से शव मऊ भेजवाया। इसके साथ ही परिवार को पूरी मदद का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के विकमपुर निवासी राजनाथ चौहान पुत्र रामसूरत चौहान दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। 24 नवंबर को एक भवन पर काम करते समय अचानक असंतुलित होने के चलते वे चौथी मंजिल से गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर दिल्ली में ही अस्पताल में भर्ती था। 26 नवंबर को उसकी मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर जानकर उनका बेटा विजय चौहान गांव सेदिल्ली पहुंचा। सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले दिल्ली के एम्स में दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष दिव्यांग संतदेव चौहान से मिला। उन्होंने पार्थिव शरीर को अपने खर्चे पर उनके गांव भेजवाने की जिम्मेदारी निभाई और पिता की मौत पर बिलख रहे बेटे विजय चौहान और उनके साले अजय चौहान को ढाढ़स बंधाते हुए सांत्वना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें