फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रय स्थल का खंडविकास अधिकारी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशु आश्रय स्थल में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने इस पशु आश्रय स्थल को और भी बेहतर बनाने के लिए ग्राम प्रधान तथा वहां तैनात कर्मियों से पशुओं के लिए उपलब्ध चारा, पीने के पानी का प्रबंध आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही परिसर में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। बताते चले कि पशु आश्रय स्थल में 100 के करीब पशु हैं, शेड के उचीत प्रबंध ना होने के करण इस कड़ी धूप में पशुओं को खुले में रहना पड़ता था। शेड बन जाने से पशुओं को राहत मिलेगी। वहीं पूरे परिसर में खड़ंजा बिछाने का काम भी चल रहा है । इस मौके पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, मनोज सिंह, पवन कन्नौजिया, सुजीत गुप्त, अवधेश वर्मा आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें