फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी युवक दिल्ली से बस में घर आ रहा था, फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव पहुंचा। मृतक का अंतिम संस्कार दोहरीघाट में कर दिया गया ।
विज्ञापन

रईसा गावं निवासी संतोष राजभर का पुत्र हेमंत राजभर 22 दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के चलते कंपनी में काम ठीक-ठाक नहीं चलने के कारण हेमंत राजभर दिल्ली में प्राईवेट बस से 8 जून को घर के लिए चला। आगरा जिले के फिरोजाबाद थाना क्षेत्र के मठसेना गांव के पास रात एक बजे बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें हेमंत भी बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने हेमंत को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पहुंचे इस दौरान बुरी तरह से घायल हेमंत की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव लेकर परिजन शुक्रवार जब गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। हेमंत चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी एक बहन भी है। हेमंत अपने दो भाइयों को लेकर दिल्ली रहता था। हेमंत बहुत ही होनहार लड़का था।घर की पुरी गृहस्थी व बहन अर्चना की शादी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। हेमंत की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें