फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा ने पूर्व विधायक विजय राजभर को बनाया प्रदेश मंत्री

विज्ञापन
पूर्व विधायक विजय राजभर। भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए गए। - फोटो : 1
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कमेटी का ऐलान किया है, जिसमें घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

विजय राजभर 2019 में तत्कालीन विधायक फागू चौहान के बिहार के राज्यपाल बनने के बाद घोसी सीट खाली होने पर हुए उपचुनाव में विधायक चुने गए थे। घोसी विधानसभा से विधायक रहने के दौरान उनकी जमीनी पकड़ और युवाओं के बीच लोकप्रियता ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
विज्ञापन

विजय राजभर को प्रदेश मंत्री बनाए जाने के साथ भाजपा ने पूर्वांचल में, खासकर राजभर समाज को साधने की रणनीति पर भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें