फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सुबह दवा लेने जा रहे भाई-बहन की बाइक ट्रेलर से भिड़ी, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा बाईपास फोरलेन पर रविवार की भोर में दवा लेने घोसी जा रहे बाइक सवार भाई बहन को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक फंस गई और 100 मीटर दूर तक घसीटती गई। इस हादसे में दोनों को मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए। जानकारी के अनुसार, मऊ के कटिहारी निवासी रामचंद्र के बेटे सूरज (23) और बेटी दीपा कुमारी (20) हैं। दीपा मौसी के घर मठिया मड़ई थाना रौनापार आजमगढ़ में गई थी।
बहन को लेकर सूरज रविवार को सुबह छह बजे घोसी में दवा लेने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही वे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोठा फोरलेन के बाईपास के पास पहुंचे, ट्रेलर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान बाइक के नंबर से हुई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल रहा। मृतक दो भाई थे, मां की मौत पहले ही हो चुकी है। पिता रामचंद्र देहरादून में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें