फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पीढ़वल में बलिदानी का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्किम में तैनात एसएसबी के जवान अखिलेश गुप्ता (32)का पार्थिव शरीर रविवार की सुबह पैतृक गांव पीढ़वल पहुंचा। गमगीन माहौल के बीच राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पीढ़वल गांव निवासी एसएसबी के जवान अखिलेश गुप्ता शुक्रवार को दोपहर में अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। वाहन में सवार 16 जवानों में से 13 जवान सड़क हादसे में बलिदान हो गए।
विज्ञापन

बलिदानी अखिलेश गुप्ता की पार्थिव शरीर रविवार की सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी शव के साथ ही अपने पति की फोटो से लिपट कर रोते रोते बेसुध हो जा रही थी। बलिदान अखिलेश पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
बड़े भाई अनिल गुप्ता श्रीनगर में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। कमलेश गुप्ता, राकेश गुप्ता और विकास गुप्ता घर पर रहकर अपना रोजगार करते हैं।
बलिदानी अखिलेश अपने पीछे माता गीता देवी, पत्नी अनुराधा गुप्ता, पुत्र अभि गुप्ता (6) और चार भाई को छोड़ गए हैं।
बलिदान अखिलेश गुप्ता का अंतिम संस्कार दोहरीघाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई अनिल गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें