फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दीवार से फिर टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर चट्टी के पास बुधवार की शाम बाइक चालक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। हेलमेट नहीं पहनने से सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

बीते 26 दिन में यह दूसरा हादसा हुआ है, इससे पहले एक नवंबर को इसी तरह के हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव निवासी बलिराम (25) पुत्र हीरा पासवन बुधवार की शाम करीब तीन किमी दूर परसिया जयराम गिरी निवासी प्रमोद के घर बाइक से जा रहा था।
अभी वह गजियापुर चट्टी से कुछ दूरी पर बढ़ा था कि बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। हादसे में बलिराम गंभीर रूप से घायल हो गया, उधर से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, वह घर पर रहकर पढ़ाई करता था। घटना के समय बलिराम ने हेलमेट नहीं पहना था। इस संबंध में एसओ मधुबन संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, पुलिस शव को पीएम के लिए भिजवाया है।
25 दिन पहले भी ऐसा ही हादसे में दो युवकों की हुई थी मौत
दुबारी। बाढ़ से बचाव के लिए बनी दीवार से टकराकर मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बीते एक नवंबर हुए हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई थी। परसिया जयरामगिरी निवासी लालबहादूर उर्फ टंकी 45 अपने साथी राजेश यादव के साथ बीते एक नवंबर को बाइक से गजियापुर की तरफ से वापस लौट रहे थे। जहां गांव की चट्टी से कुछ दूर जाने पर बाइक बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई, हादसे में लालबहादूर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि घायल राजेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था। हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हर दिन बिना हेलमेट के 70 लोगों का चालान, फिर भी हेलमेट पहनने से गुरेज
मऊ। एक नवंबर से चल रहे यातायात माह के तहत पुलिस प्रशासन लगातार हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के साथ सख्ती भी कर रही है। बावजूद हेलमेट न पहनने पर हर दिन 70 से ज्यादा लोगों का चालान किया जा रहा है। यातायात प्रभारी श्यामशंकर पांडेय ने बताया कि हेलमेट पहनने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि बुधवार को बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर 130 लोगों का चालान किया। वहीं एक नवंबर से अब तक 2800 बाइक चालकों का बिना हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें