फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी के भरण पोषण के लिए कोर्ट के आदेश पर जमीन कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव में पत्नी के भरण पोषण के लिए उसके हिस्से की भूमि को न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने बुधवार को कुर्क किया। शारदा पटेल पत्नी वकील पटेल को नीलामी प्रक्रिया पूरा होने तक सुपुर्द किया।
विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर निवासी वकील पटेल के खिलाफ पत्नी शारदा देवी ने कोर्ट में भरण पोषण के लिए

शारदा बनाम वकील पटेल वाद दाखिल किया है, जो विचाराधीन है। न्यायालय ने शारदा पटेल के पक्ष में दो लाख पचास हजार रुपये वकील पटेल को जमा करने का आदेश पारित कर तहसील में आरसी वसूली के लिए भेजा था। संग्रह अमीन के वसूली का प्रयास करने पर सफलता नहीं मिली, जिस पर न्यायालय ने जमा करने के लिए वारंट जारी किया। जिसपर उप जिलाधिकारी घोसी ने संग्रह अमीनो को कुर्क करने का निर्देश दिया। टीम ने वकील पटेल के हिस्से की कुल 12 गाटे की भूमि कुर्क कर शारदा पटेल को सुपुर्द करते हुए 18 दिसंबर 2024 को दो बजे घोसी तहसील में नीलामी की तिथि तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें